विक्रमगंज अनुमंडल के

कछवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 28 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया है। वही धंधेबाज का सुपर स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहा। अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 28 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद करते हुए धंधेबाज का सुपर स्प्लेंडर बाइक भी जप्त कर लिया गया है। धंधेबाज को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।







