Home » Uncategorized » मंगराव में नाली निर्माण को लेकर हुई मारपीट,प्राथमिकी दर्ज,चार गिरफ्तार

मंगराव में नाली निर्माण को लेकर हुई मारपीट,प्राथमिकी दर्ज,चार गिरफ्तार

Share:

विक्रमगंज अनुमंडल के कछवा
थाना के मंगराव गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। एक पक्ष के दशरथ पासी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चितरंजन पासी समेत पांच को अभियुक्त बनाया गया है,वही दूसरे पक्ष से चितरंजन राय के लिखित आवेदन पर दशरथ पासी समेत चार को अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोग चितरंजन राय,अनिल कुमार,अजीत कुमार,लखन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment