
काराकाट स्थानीय पुलिस ने गोड़ारी बजार से 30 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया है। वही इस धंधे में संलिप्त आई स्मार्ट हीरो कंपनी का बाइक भी जप्त किया गया है। हालांकि धंधेबाज किसी तरह मौके का फायदा उठा भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की शराब कारोबारी बाइक पर शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से कहीं जा रहा है। सत्यता की जांच करने गई पुलिस ने 30 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ धंधेबाज का बाइक भी जप्त कर लिया। वही पुलिस को आते देख धंधेबाज भागने में सफल रहा







