Home » Uncategorized » होली क्रश इंटरनेशनल स्कुल बिक्रमगंज मेरंगोली प्रतियोगिता का आयोजित

होली क्रश इंटरनेशनल स्कुल बिक्रमगंज मेरंगोली प्रतियोगिता का आयोजित

Share:

काराकाट होली क्रश इंटरनेशनल स्कुल डेहरी रोड बिक्रमगंज के परिसर मे दीपावली के अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।छात्र छात्राओं द्वारा की गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।वाकई इन नन्हे मुन्हे बच्चो के हाथों से बनाई गई रंगोली काबिले तारीफ थी।जिसे देख अभिभावक भी प्रफुल्लित हो रहे थे।मौके पर विद्यालय के निर्देशक अजीत शेखर ने कहा कि बच्चो में पढ़ाई के साथ अपनी कला प्रदर्शन करने का भी हुनर होना चाहिए।ऐसे प्रतियोगिता से आत्मबल में बृद्धि भी होती है। वही प्राचार्या रंजनी कुमारी ने बच्चों को पटाखों से दूर रहने व चाइनीज समानों के जगह मिट्टी के दिए जलाने की सलाह दी। छात्रा अंशिका, रुचिका, अवनि, आराधया, सलोनी, शिवानी, अंजलि, दीक्षा के द्वारा उकेरी गई कलाकृति को सभी लोगो ने जी भर कर सराहा। मौके पर रेखा देवी,अंजलि यादव, लवली, रौशनी, अंजलि, श्याम जी मिश्रा सहित कई अभिभावक भी मौजूद थे ।

Leave a Comment