Home » Uncategorized » खेलड़िया खुर्द गांव से मारपीट के तीन आरोपि गिरफ्तार

खेलड़िया खुर्द गांव से मारपीट के तीन आरोपि गिरफ्तार

Share:

काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के खेलड़िया खुर्द गांव से मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार

किया है। गिरफ्तारों में उसी गांव के धर्मेंद्र सिंह,संतोष कुमार व जितेंद्र सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार खेलड़िया खुर्द गांव में कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई थी, जिसमें घायल रवि कुमार के द्वारा तीनों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी कराई गई है। उस प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।बाद में दूसरे पक्ष के संतोष कुमार द्वारा भी प्राथमिकी कराई गई है।

Leave a Comment