काराकाट स्थानीय प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय समेत अन्य सभी कार्यालयों में सात निश्चय तीन के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गई। सीओ डा रितेश कुमार के कार्यालय कक्ष में अतिक्रमण की शिकायत को लेकर आए कछवां के अभिजीत चौबे ने अतिक्रमण के कारण समस्या गिनाई। इस पर सीओ ने शीघ्र ही मापी करा निजात दिलाने का भरोसा दिलाई।जबकि ढोढनडीह के बुधन राम ने जमीनी विवाद की निपटारा कराने की फरियाद की। 27 अन्य भी थे,जो परिमार्जन पर सीओ से मशवरा कर रहे थे।
बीडीओ राहुल कुमार सिंह के कार्यालय में एक मात्र शोभा देवी मिली,जो पीएम आवास के लिए बीडीओ से फरियाद कर रही थी। बीडीओ ने जांच में योग्य पाए जाने पर आवास आवंटन में सहयोग करने का आश्वासन दिया।उन्होंने प्राप्त आवेदन के निष्पादन को लेकर सम्बंधित विभागीय कर्मी को निर्देशित भी किया। वहीं विद्युत अवर प्रमंडल आपूर्ति कार्यालय में जेई संजीत कुमार ने विद्युत विपत्र से समन्धित प्राप्त दोनों आवेदनों का निष्पादन किया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार के कार्यालय पहुंचे चार किसानों को वैरंग वापस होना पड़ा। आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने वहां पहुंचे थे,लेकिन उस योजना का फिलहाल साइड बंद होने के कारण उनका कार्य नहीं हो सका।







