Home » Uncategorized » विद्यालय की ओर से विदाई समारोह का हुआ आयोजन

विद्यालय की ओर से विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Share:

काराकाट प्रखण्ड के मध्य विद्यालय घरवासडीह के परिसर में विद्यालय की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रमिला कुमारी के साथ स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र कुमार ने कहा कि कर्म प्रधान मानव जीवन में व्यक्ति का पहचान भी उनका कर्म ही होता है।शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता।सरकारी सेवा से भले वह अलग हो जाए,लेकिन वास्तविक जीवन में वह शिक्षक ही बना रहता है।प्रमिला कुमारी का शिक्षा व बच्चों के प्रति लगाव उन्हें सदैव लोगों के बीच चर्चा में रहेगा। उन्होंने सेवा निवृत्त शिक्षिका के साथ स्थानांतरित शिक्षक ओम नयन साह, विभा कुमारी व दानिश अख्तर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पहले साथी शिक्षकों ने अंगवस्त्र आदि कई उपहार उन शिक्षकों को भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।शिक्षकों ने इसे भावुक पल बताते हुए कहा कि मिलना-विछड़ना भी रीत है,जो न चाहते हुए भी लोगों को निभाना पड़ता है। मौके शिक्षक राकेश पाल,इश्तेयाक आलम,अविनाश कुमार, मो.इरफान, राधिका कुमारी,माधुरी कुमारी,रश्मि कुमारी व जमशीदा खातून सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment