Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश में सड़क हादसे का कहर, रोहतास के युवक समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे का कहर, रोहतास के युवक समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल

Share:

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे का कहर, रोहतास के युवक समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल

सासाराम । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले मे पिकअप व बाइक की टककर मे रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के एक युवक की हुई मौत। क्षेत्र मे पसरा मतमी सन्नाटा। बताते चले की मध्य प्रदेश के बैतूल जिले मे जहां पिकअप और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई,वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की खबर मिलते ही रोहतास जिले में शोक का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत बिक्रम बिगहा निवासी सुरेश सिंह के इकलौते पुत्र अक्षय कुमार (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरा मृतक अश्वनी कुमार, जो मध्य प्रदेश के बैतूल का निवासी बताया जा रहा है, उसकी भी जान चली गई। घटना में रोहतास जिले के कर्मा गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।अक्षय कुमार अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ शोक की लहर है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Comment