सासाराम जिला अंतर्गत 
मुखिया योगेन्द्र सिंह काराकाट पंचायत 🖕
मुखिया धर्मेंद्र साह किरहीं
काराकाट प्रखण्ड के तीन मुखिया का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें काराकाट पंचायत के मुखिया योगेंद्र सिंह,किरहीं मुखिया धर्मेंद्र साह व चिकसिल मुखिया शिवधारी राजभर शामिल हैं। इन्हें आगामी तीन जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बीपीआरओ रेणुका कुमारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा आयोजित उस समारोह में देशभर की त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय कार्यो,जनभागीदारी और पंचायत स्तर पर बेहतर प्रशासनिक पहल के लिए सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मान के लिए यहां से तीन मुखिया का चयन होने पर उनके पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी कार्य करने की तरीकों ने इन्हें अलग पहचान दिलाई।इससे अन्य पंचायतों में भी विकास को गति मिलेगी। इनके अनुसार चयनित सभी जनप्रतिनिधि आगामी एक जून को सुबह पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिवे प्रस्थान करेंगे। यात्रा और ठहरने की व्यवस्था बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था की ओर से की जाएगी।








