Home » Uncategorized » सशक्त स्थायी समिति की गठन के लिए निर्विरोध सदस्यों का हुआ निर्वाचन

सशक्त स्थायी समिति की गठन के लिए निर्विरोध सदस्यों का हुआ निर्वाचन

Share:

काराकाट प्रखण्ड कार्यालय में स्थानीय नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति की गठन के लिए शनिवार को सदस्यों का निर्वाचन हुआ। डीटीओ राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में कराए गए चुनाव में वार्ड पार्षद संतोष तिवारी, संजय बैठा व मटरमाला देवी निर्विरोध सदस्य चुने गए।चुनाव के लिए सभी 12 सदस्य निर्धारित समय पर बीडीओ के कार्यालय कक्ष में पहुंच गए थे।

नामांकन प्रक्रिया में सशक्त स्थायी समिति सदस्य के लिए निर्धारित तीन अलग-अलग पदों के लिए वार्ड दो के संतोष तिवारी,वार्ड सात के पार्षद संजय बैठा व वार्ड आठ के महिला सदस्य मटरमाला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।निर्वाची पदाधिकारी सह डीटीओ के अनुसार प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक ही नामांकन होने की स्थिति में तीनो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जीत की घोषणा के तत्काल बाद निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दे दिया गया।आम सहमति बनने पर मुख्य पार्षद राधिका कुमारी ने सभी वार्ड पार्षदों के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment