काराकाट प्रखण्ड के तेनुआ गांव में आयोजित श्रीसीताराम नाम ज्ञान महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाल जलभरी की गई, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के नवनिर्मित योगीवीर बाबा मंदिर से निकल कर राष्ट्रीय राजमार्ग से गोडारी व बुढ़वल होते देनरी छठ घाट तक पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल धारण किया गया। कलश यात्रा में शामिल महिला -पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लिए चिलचिलाती धूप में भी नंगेपांव श्रीसीताराम नाम का उच्चारण करते तालाब की ओर बढ़ रही थी। यज्ञ समिति के ओमप्रकाश सिंह के अनुसार तपस्वी पवन दास त्यागीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह ज्ञान महायज्ञ आज से शुरू इस महायज्ञ का समापन 21 जून को भंडारे के साथ होगा। इस दौरान वृंदावन आदि जगहों से पधारे कथा वाचक व विद्वतजनों द्वारा कथा, पूजा-पाठ व संकीर्ततन व अमृतवाणी का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे। कलश यात्रा में कमता सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित कुमार,कृष्णा सिंह व गोवर्धन सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।









