Home » Uncategorized » सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसीजी जांच की सुविधा, लोगो मे ख़ुशी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसीजी जांच की सुविधा, लोगो मे ख़ुशी।

Share:

काराकाट प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई।इससे स्थानीय लोग खुश दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि हार्ट में तनिक शिकायत मिलने पर जांच के लिए उन्हें सासाराम या फिर आरा तक जाना पड़ता था। ऊपर से अधिक खर्च भी करना पड़ता था। अब इससे काफी सहूलियत मिलेगी। शनिवार को चिकित्सक के परामर्श पर समहुता निवासी नागेंद्र सिंह सहित आधा दर्जन लोगों की ईसीजी जांच प्रशिक्षु स्वस्थ्य कर्मी सतीश कुमार राय द्वारा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव कुमार के अनुसार अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग एक सप्ताह पहले सीएचसी को ईसीजी जांच मशीन मिली है। उसे प्रयोग में भी लाया जा रहा है। दो-चार दिन में आपरेटर भी आ जाएंगे। उनके अनुपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त सतीश कुमार मशीन को कुशलता से ऑपरेट कर रहे हैं। निकट भविष्य में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध हो सकता है। एक्सरे, खून व पेशाब जांच की सुविधा यहां पहले से उपलब्ध है। महिला मरीजों की मांग के अनुरूर महिला चिकित्सक व सर्जन के लिए जिला को पत्र लिखा गया है। मौके पर बीसीएम पूनम मेहता व अन्य थे।

Leave a Comment