काराकाट प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आहूत प्रखण्ड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति(बीस सूत्री) की बैठक की कार्रवाई नहीं हो सकी। बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की करवाई शुरू होते ही कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज सदस्य बैठक नहीं होने और बहिष्कार करने की बात करने लगे।
इस दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सीडीपी आदि पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाते हुए उनकी अनुपस्थित पर भी सवाल खड़ा किया गया। कहा कि थानाध्यक्ष व एमओआईसी आदि कुछ अधिकारी कभी बैठकों में उपस्थित नहीं होते हैं। शिकायत के बावजूद उनके उपस्थिति को लेकर कोई पहल भी नहीं किया जाता। एमओआईसी बैठक में आने के बजाए किसी कर्मी को प्रतिनिधि बना भेज देते हैं,जिनसे विभाग व कार्य सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। मनरेगा व आंगनबाड़ी केंद्रों से मांगे गए मेनू अब तक कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को प्राप्त नहीं हो सका। बिरेन्द्र सिंह व अजित सिंह समेत कई सदस्यों ने राजस्व कर्मचारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की शिकायत भी की गई। हलाकि इस पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह व सीओ डा रितेश कुमार सिंह ने आज के वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बीडीओ ने कहा कि जिला में बैठक था, वहां से लौटने में बिलम्ब होने के चलते कुछ अधिकारी यहां बैठक में नहीं पहुंच सके। अगर आप सब अपने लेटर पैड पर लिख कर दिए होते तो हमेशा अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध जिला बीस सूत्री व वरीय अधिकारियों को लिखा जा सकता था। वहीं सीओ ने असंतुष्ट सदस्यों को संतुष्ट करने की कोशिश करते हुए कहा कि फिलहाल सभी कर्मी राजस्व महा अभियान में पर्चा वितरण करने व संवीक्षा आदि में व्यस्त हैं। साथ ही कर्मचारियों को फोन रिसीव करने का निर्देश भी दिया। बीडीओ के अनुसार बैठक की कार्रवाई नहीं हो सकी। अगले बैठक की सूचना सदस्यों को दी जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष, ज्ञानती देवी, इंदु देवी,राजेन्द्र पाल, जयशंकर पटेल, रामाशंकर सिंह व समीर आलम समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।







