Home » Uncategorized » गोड़ारी के निजी अस्पताल व अल्ट्रा साउंड की जांच एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में करते हुए एक अल्ट्रासाउंड व दांत अस्पताल को सील कर दिया।

गोड़ारी के निजी अस्पताल व अल्ट्रा साउंड की जांच एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में करते हुए एक अल्ट्रासाउंड व दांत अस्पताल को सील कर दिया।

Share:

काराकाट अब प्रखण्ड के गोड़ारी आदि बाजारों पर बिना निबन्धन के निजी अस्पतालों के संचालन उनके संचालकों को भारी पड़ सकता है। गोडारी के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई जच्चा की मौत के बाद एक्शन में आए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बुधवार को गोड़ारी के निजी अस्पताल व अल्ट्रा साउंड की जांच एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया। इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड व दांत अस्पताल को सील कर दिया गया। जांच में एसडीएम के साथ सीओ डा रितेश कुमार, एमओआईसी डा राजीव कुमार व थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार शामिल थे। दो पहर बाद टीम अस्पतालों पर पहुंची। हलाकि में से एकही अस्पताल खुला पाया गया। बाकी में ताला लटका रहा था। एमओआईसी के अनुसार एसडीएम के नेतृत्व में गोड़ारी अल्ट्रासाउंड व गोड़ारी दांत अस्पताल को सील कर दिया गया। इस दौरान उजाला अस्पताल खुला पाया गया, लेकिन चिकित्सक नहीं थे। उपस्थित कर्मियों से उनके शैक्षिक व प्रशिक्षिक प्रमाण-पत्र व अस्पताल सबंधी कागजात के साथ 24 घण्टे के भीतर उन्हें बुलाया गया है। ताकि पदाधिकारी वस्तुस्थिति से अवगत हो सकें। बाकी बंद पाए गए जीवन ज्योति अस्पताल और सील किए गए अस्पताल व अल्ट्रासाउंड संचालक को भी सभी कागजात दिखाने के लिए नोटिश किया गया है। स्पष्ट है कि बिना निबन्धन,कुशल डाक्टर व प्रशिक्षित कर्मियों के यहां अस्पताल व अल्ट्रासाउंड का संचालन सम्भव नहीं है।

Leave a Comment