Home » Uncategorized » निरीक्षण को आए एसडीएम ने बच्चों संग खेला क्रिकेट

निरीक्षण को आए एसडीएम ने बच्चों संग खेला क्रिकेट

Share:

काराकाट कार्यालय का निरीक्षण करने प्रखण्ड मुख्यालय आए एसडीएम प्रभात कुमार ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेल उनका उत्साहवर्धन किया। करीब आधे घन्टे के खेल में बच्चे भी उनसे इस कदर धुलमिल गए कि आउट नहीं होने पर भी अन्य प्रतिद्वंदियों की तरह आउट-आउट चिल्ला उठते थे। एसडीएम भी बच्चों की तरह रूठने का अभिनय करते हुए उन्ही की भाषा में बोल उठते थे।खेल के दौरान उन्होंने बच्चों को बालिंग व बैटिंग के तरीके भी सिखाए। प्रखण्ड कर्मियों के अनुसार प्रखण्ड कार्यालय आने के दौरान एसडीएम की नजर स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ गई। वे खुद को रोक नहीं सके और मैदान में जाकर वैट उठा खेलने लगे। इस दौरान बच्चों ने कहा कि स्टेडियम में हो रहे जलजमाव से खेलने में बड़ी परेशानी होती है। साईं क्रिकेट अकादमी के सरौफ ने कहा कि एसडीएम के पहल से बच्चों का उत्साह बढ़ा है। जलजमाव पर उन्होंने शीघ्र ही नगर प्रशासन से बात कर हल निकालने का भरोसा दिलाई। मौके पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह, सीओ डा रितेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment