Home » Uncategorized » दो बाइक की टककर मे तीन की मौत, एक इलाजरत

दो बाइक की टककर मे तीन की मौत, एक इलाजरत

Share:

काराकाट नासरीगंज थाना के तातो टोला के समीप एसएच 81 पर रविवार के शाम दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में प्रखण्ड के मोथा निवासी एक पत्नी की सुहाग तो उजड़ ही गई, दो माताओं की गोद सुनी कर उनके जीने का सहारा भी छीन गई। लोगों की मानें तो इस घटना में बहुत बड़ी आघात मोथा गांव को लगा है। हलाकि इस घटना में पहरमा निवासी विकास मित्र वैजनाथ राम के 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत भी हुई है। वे दो भाइयों में छोटे थे। यहां एक साथ दो युवकों की मौत झेलना असह्य हो रहा है। सोमवार को यहां शव पहुंचते ग्रामीणों में हाहाकार मच गई।इस घटना में मारे गए स्वर्गीय रामबचन रवानी के 32 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार उर्फ छोटू व अवधेश पासी के 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के स्वजनों के क्रंदन से मर्माहत वहां उपस्थित सबकी आंखें बरस रही थीं। बूढ़ी मां रामसवारो कुंवर अपने पुत्र छोटन के शव से लिपटी रोते हुए कह रही थी।हे भगवान ई का कइल… हम अब केकरा भरोसे जिअब, जिए के जवनो सहारा रहे उहो छीन लेल….। जबकि पत्नी रीतू पति का शव देखते ही गिर पड़ी। पड़ोस की महिलाएं उन्हें संभालने का असफल प्रयास कर रही थी। एक साथ दो युवकों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।कमोवेश यही हाल संतोष की मां उषा देवी की है। अपने एकलौते पुत्र को खोने के गम में फिलहाल अर्धविक्षिप्त की स्थिति में आ गई हैं। लगातार रोने से उनका बुरा हाल हो गया है। हलाकि संतोष का शव यहां यहां शाम तक पहुंच सकता है। स्वजनों के अनुसार उनकी मौत वाराणसी के करीब ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान हुई।अंत्यपरीक्षण के बाद ही लोग वहां से निकलेंगे। ग्रामीण व शिक्षक संजय सिंह, राजबहादुर रवानी, रामकुमार पासी समेत कइयों ने कहा कि दोनों ही युवक व्यवहार कुशल थे। छोटन मृदुभाषी भी थे,और सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा भी लेते थे। उनके बड़े भाई पप्पु की मौत भी करीब 12 साल पहले इसी भादो माह में करूप के समीप सड़क हादसा में हो गई थी। पिता रामबचन रवानी की मौत के बाद मां की सेवा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। जबकि संतोष की शादी लगभग तय था। दोनों एक गैस एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। कल भी लाभुकों की जीवन प्रमाणित (केवाईसी) के लिए बाइक से निकले थे। रात लगभग आठ बजे इनके मौत की मनहूस खबर मिली। दूसरे बाइक पर सवार पहरमा निवासी हिमांशु की मौत हो गई। जबकि दूसरा उसी गांव के बलिराम राम के पुत्र पवन कुमार घायल है। उनका इलाज बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में हो रहा है।

Leave a Comment