Home » Uncategorized » अभद्र भाषा का प्रयोग करने से क्षुब्ध राजग नेताओं ने स्थानीय बाजार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

अभद्र भाषा का प्रयोग करने से क्षुब्ध राजग नेताओं ने स्थानीय बाजार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

Share:

काराकाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने से क्षुब्ध राजग नेताओं ने रविवार के शाम स्थानीय बाजार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इसके पहले नेताओं ने डा मनीष रंजन के नेतृत्व में पुतला के साथ बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान मां का अपमान भारत नहीं सहेगा आदि कई नारे राहुल गांधी व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के विरुद्ध लगाए गए। करथ राजवाहा पुल होते लोग बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन सुरेश कुमार गुप्ता, संजय सिंह,रामाशंकर सिंह, दिनेश सिंह, अजय यादव सुनील सिंह, मनमोहन तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment