काराकाट बिहार सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम 2007 में संशोधन कर सशक्त स्थाई समिति का चुनाव पार्षदों द्वारा कराने की निर्णय पर स्थानीय पार्षदों ने मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट की है। वार्ड पार्षद सुरेश माली,संजय राम, संतोष तिवारी के साथ महिला पार्षदों के प्रतिनिधि दिलीप प्रसाद, संतोष यादव व जितेंद्र सिंह आदि ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नगर आवास एवं विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थायी सशक्त समिति में उचित पार्षदों को जगह मिल सकेगा।








