काराकाट स्थानीय थाना परिसर में
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित लोगों से पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। बीडीओ ने पूजा पंडाल में बरतने वाली सावधानियों से समिति के लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि पूजा शांति के साथ संपन्न हो, इसके लिए खुद का वालेंटियर तैनात करें। इसके पहले उपस्थित अनुज्ञप्ति धारकों से पूजा पंडाल व जुलूस आदि व्यवस्था व तैयारियों की जानकारी तथा सफलता पर सुझाव ली गई।उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के कहीं पूजा-पंडाल का निर्माण व रावण दहन का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्णतःप्रतिबंध रहेगा।पूजा पंडाल में महिला व पुरुष का प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होगा। असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। बावजूद कोई शरारती या उपद्रवी नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में एसआई रोहित कुमार,चंदन कुशवाहा सहित कई अनुज्ञप्ति धारक व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।








