काराकाट गोड़ारी पूजा समिति द्वारा शुक्रवार के शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने कई तरह की झांकिया प्रस्तुत की,जिसमें बुलेट वाले रावण आकर्षण का केंद्र बने रहे
। अन्य कलाकारों ने भी शिव पार्वती व राधा-कृष्ण की जीवंत झाकियां निकाल दर्शकों को आकर्षित करने की भरपूर प्रयास किया। इन कलाकारों की कला से प्रभावित कई लोगों ने उन्हें विभिन्न तरह की उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष विशाल भारती व प्रशांत कुमार के अनुसार झांकियां पूजा स्थल से मूर्तियों के साथ निकल कर बाजार व राजमार्ग का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची,और वहां से लौटने पर उसका विधिवत समापन कर दिया गया।







