Home » Uncategorized » सीएसपी संचालक से ₹2.78 लाख की लूट

सीएसपी संचालक से ₹2.78 लाख की लूट

Share:

सीएसपी संचालक से ₹2.78 लाख की लूट

सासाराम जिला अंतर्गत कोचस  सीएसपी से घर लौट रहे संचालक से शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹2.78 लाख की लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार नरवर पंचायत के नरवर गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रेमप्रकाश सिंह कोचस स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोचस भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप नरवर रोड पर अपाची बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी। अपराधियों ने हथियार के बल पर बैग में रखे ₹2 लाख 78 हजार 900 नकद, लैपटॉप एवं अन्य जरूरी कागजात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment