Home » Uncategorized » 15 दिन पूर्व से गायब किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

15 दिन पूर्व से गायब किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 दिनों पूर्व गायब किशोरी को पुलिस ने रविवार के सुबह बरामद कर ली है। हलाकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार के अनुसार अपहृता की बरामदगी गोडारी बाजार से की गई है। इसके मां के द्वारा कराई गई प्राथमिकी में अपनी 17 वर्षीय पुत्री का अपहरण कुछ लोगों द्वारा कर लिए जाने की बात कही गई है। हलाकि ग्रामीण इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं।

बरामद लड़की के साथ पुलिसकर्मी

Leave a Comment