Home » Uncategorized » मानिक परासी के अध्यक्ष बने अरविंद तिवारी

मानिक परासी के अध्यक्ष बने अरविंद तिवारी

Share:

काराकाट नव गठित पैक्स मानिक परासी के लिए मतदान समाप्ति के दिन ही गुरुवार के शाम प्रशासन द्वारा मतगणना करा लिया गया, जिसमें अरविंद तिवारी 119 मत से विजयी घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। अबीर व गुलाल बहु खूब उड़े। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला जीत की बधाई दी। प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक चौकसी के बीच देर रात लगभग नौ बजे तक मतगणना कार्य सम्पन्न करा लिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सिंह के अनुसार अरविंद तिवारी 119 मत से विजयी हुए। इन्हें 761 मत मिले। जबकि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिल प्रसाद को 642 मत पर ही संतोष करना पड़ा। परिणाम की घोषणा के पश्चात बीडीओ, जेएसएस अनुज कुमार व पर्यवेक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अरविंद तिवारी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर निर्वाचन कर्मी संजय सिंह,अनिल कुमार पासवान व अजमल अंसारी के अलावे थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार, एसआई रोहित कुमार व एसआई दयाशंकर प्रसाद सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment