Home » Uncategorized » पांच भट्ठी ध्वस्त करते हुए दो हजार लीटर महुआ पास विनष्ट

पांच भट्ठी ध्वस्त करते हुए दो हजार लीटर महुआ पास विनष्ट

Share:

अजीत शेखर शक्ति

काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने छापामारी कर क्षेत्र के नवादा टोला पर संचालित पांच बड़ी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए दो हजार लीटर से अधिक महुआ पास को विनष्ट कर दिया है। हलाकि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार कई पुलिस वालों को अचानक गांव की ओर आते देख ग्रामीण सकते में आ गए। लोग अभी कुछ समझ पाते टैब तक वे तेजी से गांव से बाहर ताड़ के पत्तों से बने घरौंदा के पास पहुंच गए, और ताबड़तोड़ तोड़- फोड़ शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि वे शराब भट्ठियों को तोड़ रहे थे। थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार के अनुसार नवादा टोला पर अलग- अलग शराब भट्ठी संचालित होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। आज भी सूचना मिली कि ताड़ के पत्तों से बने घरौंदा के बीच जमीन के अंदर और बाहर कई बड़े ड्रामो में पास डाला गया है। रात में शराब तैयार कर बेचने की योजना है। सूचना की सत्यता परखने पहुंची पुलिस ने वहां अलग-अलग चल रहे पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त औजार व दो हजार लीटर से अधिक महुआ पास को विनष्ट कर दिया गया।हलाकि कोई कारोबारी वहां नहीं मिल सका। उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment