काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के किरहीं गांव से पूर्व के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज को सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार वारंटी गणेश सिंह व पिंटू सिंह उसी गांव का निवासी बताए गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व के किसी मामले में बिक्रमगंज न्यायालय से वारंट निर्गत है।








