Home » Uncategorized » छह भट्ठी किया गया ध्वस्त

छह भट्ठी किया गया ध्वस्त

Share:

अजीत शेखर शक्ति

काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाल स्थित संचालित छह बड़ी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए वहां से बरामद पांच हजार लीटर महुआ पास को विनष्ट कर दिया। हलाकि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार कई पुलिस वालों को एक साथ दोपहर में अचानक बाल पर पहुंचते देख लोग इधर-उधर निकल गए। पुलिस भी ग्रामीणों से कुछ पूछे बिना झाड़ी में ताड़ के पतन से बने घरौंदे के पास पहुंच गई, और ताबड़तोड़ भट्ठियों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के अनुसार वहां अलग-अलग कई शराब भट्ठी संचालित होने की सूचना मिल रही थी। आज भी गुप्त सूचना मिली कि ताड़ के पत्तों से बने घरौंदो के बीच कई ड्रामों में पास डाला गया है। रात में शराब बनाने की तैयारी है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने छह शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहां से बरामद शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री व पांच हजार लीटर महुआ पास को विनष्ट कर दिया गया। हलाकि वहां कोई कारोबारी नहीं मिल सका। चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment