काराकाट बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह
तेलांगना के कंपनी विस्फोट में मारे गए व घायल अमरथा निवासी श्रमिको के स्वजनों से मिल सहानुभूति जताई। मंत्री के साथ अचानक पहुंची गाड़ियों की काफिला देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वे उस घटना में मृत दिलीप गोसाई, दीपक पासवान व घायल डब्लू पासवान के अलावे इस गांव के दामाद नागा पासवान के स्वजनों के घर तक पहुंचे, और उनके स्वजनों से मिल दुख प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की ओर से मृतकों के स्वजनों को मिलने वाले दो – दो लाख रुपये का चेक लेकर शीघ्र ही दुबारा मिलने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के स्वजनों को तत्काल एक -एक लाख की अनुग्रह राशि वहां तेलांगना सरकार द्वारा प्रदान की गई है। इसके पहले वहां उपस्थित सहायक श्रम आयुक्त डालमिया नगर रिपु सूदन मिश्रा,स् श्रम अधीक्षक सुजीत कुमार, बीडीओ राहुल कुमार सिंह व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री द्वारा मृतकों के स्वजनों को विभाग व सरकारों से मिलने वाली राशि के लिए जरूरी कागजातों को बनवाने में तेजी लाने के साथ भरपूर सहयोग करने का निर्देश उन अधिकारियों को दिया गया। मृतकों के स्वजनों के अनुसार मंत्री ने कहा कि तेलांगना सरकार द्वारा घोषित मृतक के स्वजन को एक करोड़ रुपये तथा घायल को दस लाख रुपये वहां की सरकार द्वारा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी सूचना भी बिहार सरकार को वहां की सरकार उपलब्ध करा दी गई है। मौके पर पूर्व मुखिया गोपेश प्रसाद, मिंटू सिंह, बसंत सिंह, अनिल सिंह, शिक्षक राजेश कुमार, अनिल कुमार पासवान व मिठाई साह सहित कई ग्रामीण थे।







