Home » Uncategorized » रूपए की लेन देन में घटी घटना, गिरफ्तार

रूपए की लेन देन में घटी घटना, गिरफ्तार

Share:

रिपोर्टर: अजीत शेखर शक्ति

काराकाट थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बुधवार के सुबह रोहित कुमार को गोली मारने की घटना रुपये की लेनदेन से उत्पन्न विवाद में घटी। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी उसी गांव के रितेश कुमार उर्फ बघवा ने पूछताछ में यह जानकारी दी। इसकी तलाश काराकाट पुलिस को पहले से थी। घटना की खुलासा करते हुए बताया कि पैसे के लेन देन में पूर्व से ही उसके साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद में एक दोस्त के साथ मिलकर उसे गोली मार जख्मी कर दिया। गिरफ्तार रितेश के निशानदेही पर ही एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस उसी गांव के एक खंडहरनुमा घर से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

यह पूर्व में भी काराकाट थाना के दो लूट व मारपीट के तीन घटना में फरार चल रहा है। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एडीपीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित किया गया, जिसमे काराकाट थ्सनाध्यक्ष व उनकी टीम के अलावे तकनीकी सहायता के लिए जिला आसूचना इकाई के अधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment