काराकाट मतदाता पुनरीक्षण के तहत प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे गणना प्रपत्र अपलोड कार्य का बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन अमौना में बीएलओ के साथ बैठक किया। बैठक में गणना प्रपत्र अपलोड का रिपोर्ट देखते ही बीएलओ व बीएलओ सहायक पर विफर उठे। सख्ती बरतते हुए कहा कि ख्याल रहे आपकी यह लापरवाही आपके परेशानी का कारण भी बन सकती है। इसमें कोताही कहीं से क्षम्य नहीं है। साथ ही पर्यवेक्षक को भी शाम तक हर हाल में लाए गए गणना प्रपत्र अपलोड कराने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अन्य पंचायतों से आए गणना प्रपत्र अपलोड का प्रगति रिपोर्ट पर उन पंचायतों में तैनात कर्मियों की सराहना की।बीडीओ ने कहा कि आज 17 जुलाई तक एक लाख 41 हजार 539 यानि 85 प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र अपलोड कर लिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि किसी कारण वश आपके दरवाजे पर बीएलओ से मुलाकात नहीं हो पाए तो आप स्वयं उनसे संपर्क कर यथा शीघ्र अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को सौप दें। अपने सुविधानुसार आप खुदभी आनलाइन कर या करा सकते हैं। ताकि आप सभी का नाम भी मतदाता सूची में ससमय समिट किया जा सके। बीपीआरओ सह पर्यवेक्षिका रेणुका कुमारी व पर्यवेक्षक सह एलईओ देवाशीष कुमार के अनुसार प्रखण्ड के 166587 मतदाताओं में से 141539 मतदाताओं का प्रपत्र समिट कर लिया गया है। प्रत्येक क्लस्टरों पर पहुंच कर गणना इंट्री का भौतिक जायजा खुद बीडीओ ले रहे हैं, और जरूरत पड़ने पर वहां तैनात बीएलओ आदि कर्मियों को उनके कार्य सम्बन्धी विशेष जानकारी भी दे रहे हैं। मौके एइआरओ सह एमओ राहुल कुमार सिंह, पंचायत सचिव ऐनुल हक, शिक्षक संजय सिंह व अनिल कुमार पासवान अन्य बीएलओ उपस्थित थे।








