Home » Uncategorized » शिवाक्ष के जन्मोत्सव पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

शिवाक्ष के जन्मोत्सव पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Share:

काराकाट
प्रखंड के गच्छई गांव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिवाक्ष शुक्ल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टेज स्टार गोलू राजा व गीतकार अंगद शुक्ल ने किया।अंगद शुक्ल व गुनगुन शुक्ल के द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, शिवपुर मुखिया श्वेता सिंह, अमित सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मुखिया श्वेता सिंह ने शिवाक्ष शुक्ल की जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम की जमकर सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे कलाकारों ने अपने जादुई आवाज से पूरी रात शमाँ बांधे रखा। कार्यक्रम का शुरुआत राजा भोजपुरिया के मंगलाचरण से हुआ। उसके बाद गायक चन्दन यादव ने चंदा मामा आरे आवअ, अइसन मनोहर मंगल मूरत सुहावन सुन्दर सूरत सोहर का जबरदस्त प्रस्तुति दिए तो लोक गायक निशांत सिंह ने राजा दशरथ जी के बिचे अंगनईया, छतवा पर माइक लगवा दी राजा जी पर लोगो को खूब झूमाया। बबिता किन्नर व गोलू राजा के द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी गई। उद्घोषक आकाश बाबा ने अपने जादुई आवाज से लोगो को खूब रिझाया। मौक़े पर गुनगुन शुक्ल,मिथलेश पाठक, डब्बू सिंह,उषा देवी, आशा देवी, दिनेश पाण्डेय, गुड्डू चौबे, अभिनव शुक्ल, पंकज शुक्ल, प्रेम शुक्ल, बैजनाथ सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment