काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव में मंगलवार के शाम मोटरपंप चोरी से सम्बंधित विवाद में गोली चल गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गए। घायल रंजीत कुमार 35 वर्ष उसी गांव के विश्वनाथ पासवान का पुत्र बताए गए हैं। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
चर्चा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित के घर से एक हथियार बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार भी कर ली गई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपित किसान के खेत में लगे मोटर पंप कुछ दिन पहले कुछ लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है। किसान का आरोप है कि मोटर पंप घायल युवक द्वारा कुछ लोगों के मिलीभगत से चोरी कर लिया गया है। इस आरोप -प्रत्यारोप में शाम को दोनों तरफ से नोकझोक होते-होते विवाद बढ़ी और गोलियां चल गई। इस दौरान एक गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो वहीं गिर पड़ा। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है। थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार ने घटना से सम्बंधित कोई जानकारी देने के बजाए एसडीपीओ द्वारा पिसी होने की बात कही।







