काराकाट सावन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखण्ड के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर देव, बुढ़वा महादेव दनवार कछवां, मोथा व कुरुर समेत लगभग सभी शिव मंदिरों में हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दो पहर बाद तक चला। मोथा, गोड़ारी, दनवार के मंदिरों में हरहर महादेव की जयघोष के बीच वेद मन्त्र भी गूंजते रहे। लोगो ने पूरी श्रद्धा से भगवान शिव व माता गौरी की पूजा -अर्चना की। वहीं गौरीशंकर मंदिर देंव में विधिवत पूजा के साथ 24 घण्टे का अखण्ड कीर्तन ग्रामीण कलाकारों द्वारा शुरू किया गया। व्यवस्थापक आनंद कुमार सिन्हा के अनुसार समाज कल्याण में शुरू इस कीर्तन का समापन 24 घण्टे तक अनवरत चलने के बाद शनिवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा।








