काराकाट ब्राह्मण सेवा संघ शाहाबाद के स्थानीय लोगों द्वारा गोड़ारी बाजार पर संजय तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें हाल के दिनों में ब्राह्मण परिवार के तीन लोगों की हुई आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान उन पीड़ित परिवारों को यह पीड़ा सहन की क्षमता प्रदान करें। सभा में दो मिनट का मौन रख उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके पहले संघ के कई सदस्य सड़क हादसा में जान जीवन चुके गोड़ारी निवासी विकाश तिवारी, मानिक परासी निवासी प्रभुनाथ तिवारी व इसी गांव के माझिल तिवारी के स्वजनों से मिल उन्हें सांत्वना दिलाई। इनमें बिरेन्द्र तिवारी, अशोक तिवारी, रजनीश पांडेय,अनंत तिवारी, प्रकाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी व एमएन पांडेय सहित दर्जनभर से अधिक सदस्य शामिल थे।







