काराकाट बिक्रमगंज डिहरी स्टेट हाइवे पर गोड़ारी गांव के समीप बाइक के धक्का से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति गोड़ारी गांव निवासी ललन तिवारी का 40 वर्षीय पुत्र धन्यनंजय तिवारी बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शीयो के मुताबिक उक्त व्यक्ति सोमवार के अहले सुबह तहने के लिए गए थे की अज्ञात बाइक सवार धक्का मार भाग निकला। आनन फानन मे लोगो द्वारा पीएचसी ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सादर अस्पताल रेफर कर दिया गया








