Home » Uncategorized » खरीफ किसान गोष्ठी मे किसानों के बीच प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया

खरीफ किसान गोष्ठी मे किसानों के बीच प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया

Share:

काराकाट प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में विभाग द्वारा खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन आत्मा के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता पूर्व बीएओ प्रवीण कुमार ने किया। उपस्थित किसानों के बीच प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार ने धान की रोपाई से लेकर कटाई तक के बीच अच्छे उत्पादन के तरीके साझा करते हुए कहा कि खाद हो या पानी फसल को ससमय देना चाहिए। कीटनाशक आदि दवाओं का छिड़काव जरूरत महसूस होने पर ही करें। फसलों पर लगने वाले विभिन्न रोगों का संकेत समझने वालों को पहले ही मिल जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती व जैविक खाद के उपयोग से रोग लगने का कम चांस रहता है, और अच्छी उपज भी होता है। इसके अलावे जल संरक्षण व भंडारण की जानकारी देते हुए किसान हिट में सरकार संचालित मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना, कृषि यांत्रिक, प्रोत्साहन कार्यक्रम आदि योजनाओं को भी विस्तार से दी गई। हलाकि जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकांश अधिकारी गोष्ठी से अनुपस्थित रहे। गोष्ठी में अमृत कुमार पाल, अशोक सिंह,विधायक प्रतिनिधि अवधेश सिंह,अवधमुनी सिंह, संजीव कुमार व सर्वेश कुमार सहित लगभग सभी कृषि समन्वयक व कई किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment