Home » Uncategorized » ट्रक डम्फर मे टक्कर, कोई हताहत नहीं

ट्रक डम्फर मे टक्कर, कोई हताहत नहीं

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री अड्डा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डम्फर ने ट्रक की ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।इस घटना में ट्रक का टेलर व डम्फर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।हलाकि इस घटना में किसी को हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त टेलर के साथ भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार बालू लदा डम्फर तीव्र गति से बिक्रमगंज की ओर जा रहा था।आगे चल रहे ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के टेलर में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर से आगे चल रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ता इसके पहले ट्रक चालक खुद को संभालते हुए भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने डम्फर को अपने कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं के अनुसार डम्फर चालक रामानंद यादव गोरखपुर उतर प्रदेश का निवासी है। चालक के मुताबिक वह बालू लाद कर यूपी की ओर जा रहा था तभी जल्दीबाजी यह घटना घटी।

Leave a Comment