Home » Uncategorized » गोड़ारी व बेलवाई बाजार पर असत्य और अधर्म का प्रतीक मान रावण का पुतलादहन किया गया।

गोड़ारी व बेलवाई बाजार पर असत्य और अधर्म का प्रतीक मान रावण का पुतलादहन किया गया।

Share:

काराकाट विजयादशमी की रात प्रखण्ड के गोड़ारी व बेलवाई बाजार पर पूजा समितियों द्वारा प्रशासनिक चौकसी के बीच और उत्सवी माहौल में असत्य और अधर्म का प्रतीक मान रावण का पुतलादहन किया गया। पुतला दहन में उमड़ी दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस- प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग पास के छतों पर चढ़ गए थे।श्रद्धा के मुताबिक दोनों जगह पटाखों से युक्त 20 फीट ऊंचे विशालकाय रावण का पुतला बनाए गए थे, और दहन का समय भी निर्धारित किया गया था। बेलवाई में राम के रूप में किशोर सुजल शर्मा व लक्ष्मण बने प्रीतम कुमार तथा गोड़ारी में किशोर राम व लक्ष्मण ने ही अपने वाणों से पुतला में अग्नि प्रज्वलित किया, जहां पटाखों फटने के साथ जय श्रीराम के जयकारे भी गूंज रहे थे।मौके पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह,सीओ डा रितेश कुमार, थानाध्यक्ष राकेश गोसाई, विशाल भारती,प्रशांत कुमार, रामबाबू यादव,अनिल पासवान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व सुरक्षा बल के लोग थे।

Leave a Comment