काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाल गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक किशोर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किशोर मोदी कुमार राम उसी गांव का निवासी बताया गया है।ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से गम्भीर स्थिति देख डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।घायल किशोर के चाचा डोमा राम मुसहर द्वारा प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सूचक के अनुसार दस वर्षीय किशोर की निर्ममता से पिटाई कर अधमरा कर वहीं छोड़ दिया गया था। उंसके मां-बाप भी नहीं है।थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार आरोपी संजय मुसहर व लाला मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।







