काराकाट थाना क्षेत्र के करूप बाजार पर आग लगने एक फर्नीचर दुकान के समीप रखे लकड़ी के ढेर(गट्ठर) जल कर राख हो गया

। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हो सके। बाजार वासियों के अनुसार मुकेश शर्मा के फर्नीचर दुकान के पास लकड़ी जामा कर रखा गया था।अचानक लकड़ी से उठते आग की लपट देख लोगों ने इसकी सूचना थाना व दमकल कर्मियों को देते हुए खुद आग बुझाने में जुट गए।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। दुकानदार मुकेश की मानें तो आग लगने के बाद उनकी नजर उस पर गई।कुछ लोगों का कहना है कि 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार से पक्षी को टकराने पर निकली चिंगारी से आग लगी। जबकि कुछ अन्य का कहना है कि खेत में लगी आग के लपटें हवा की झोंकों से लकड़ी तक पहुंच गई। आग चाहे जैसे लगी,लेकिन इस घटना में हजारों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद थी।







