काराकाट मानिक परासी पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद से नामांकन करने वाले तीन अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस ले लिया है। जबकि सदस्य पद के लिए सभी 11 अभ्यर्थी मैदान में बने रहेंगे। निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार अध्यक्ष पद से एक अभ्यर्थी सुनील कुमार गुप्ता द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस ली गई है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के दो व सदस्य पद के ग्यारह अभ्यर्थी मैदान में रहेंगे। हलाकि सदस्य पद के लिए प्रत्येक वार्ड में एकही अभ्यर्थी होने के चलते यहां केवल अध्यक्ष पद का ही चुनाव कराया जाएगा। सदस्यों को निर्विरोध होने की घोषणा मतदान बाद किया जाएगा।नाम वापसी के बाद इन्हें चुनाव चिन्ह भी दे दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए मोतियों का माला व ब्लैक बोर्ड आवंटित किया गया है।








