काराकाट थाना क्षेत्र के अमरथा गांव में मंगलवार के शाम एकही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष चन्द्रमा सिंह, सहेंद्र सिंह, विशाल सिंह, फुलेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह तथा दूसरे पक्ष के सचिन कुमार व विजय कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार सूखे गए एक शीशम के पेड़ काटने को लेकर उत्पन्न विवाद में दोनों पक्ष से जम कर लाठियां चली, जिसमें एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार के अनुसार इस मामले में घायलों के बयान पर अलग-अलग दो प्राथमिकी कराई गई है, जिसमें दोनों पक्ष से 19 लोगों को नामजद किया गया है। 12 आरोपी फरार है। उनके गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।








