काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा दूसरे दिन भी पूर्व में गुम हुआ मोबाइल फोन आपरेशन मुस्कान के तहत उसके वास्तविक धारक को पहचान करने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष भगीरथ कुमार के अनुसार क्षेत्र के इटिम्हा करमा निवासी सावित्री देवी पति स्व. अवध विहारी सिंह का पूर्व में खोया मोबाइल आज आपरेशन मुस्कान के तहत उन्हें दे दिया गया। मोबाइल पाकर वे काफी खुश हुई। सावित्री ने कहा कि अपनों का हाल सुलभ मिल जाया करेगा। पांच महीना पहले अचानक कहीं खो गया था।







