20 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ महिला गिरफ्तार 
काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सुकहरा गांव से रविवार को 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला रीमा कुवर उसी गांव का निवासी बताई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उस महिला के पास से 20 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई है।
काराकाट जाको राखे सांइया मार सके ना कोय यह उक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब चरितार्थ होते नजर आई,जब एक यात्री बस पलट कर सड़क चाट में गिरती लेकिन एक छोटी वृक्ष के सहारे अटक कर रह गई। उस बस में सवार सभी यात्री बाल- बाल बच गए। घटना थाना क्ष्रेत्र के गोडारी पेट्रोलपंप के समीप घटी। घटना के बाद बस चालक गाड़ी उसी हाल में छोड़ भाग निकला।सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है। मौके पर जुटी भीड़ के सहारे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घटी। यात्रियों के अनुसार बस बिक्रमगंज से रांची के लिए जा रही थी। सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो सड़क चाट की ओर बढ़ चली। बस पलटती, तभी वृक्ष का एक छोटा पौधा सहारा बना सुर बस उसी पौधा व एक दीवाल के सहारे खड़ी रह गई। इस बीच चालक बस को छोड़ भाग निकला था। फिलहाल यात्री अपने- सपने घर को लौट गए। बस पुलिस निगरानी में है।








