Home » Uncategorized » सावन के पहली सोमवारी पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

सावन के पहली सोमवारी पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Share:

काराकाट सावन के पहली सोमवारी पर स्थानीय नगर व प्रखण्ड के विभिन्न गांवों से जुड़े हजारों शिव भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। भोर से ही शिव मंदिर हरहर महादेव व बोलबम के जयघोष से गूंजने लगे थे। प्राचीन शिवमंदिर देव मार्कण्डेय, बुढ़वा महादेव मंदिर दनवार कछवां, बेलवाई, करूप, सकला, चिकसिल बाजार व बुढ़वा महादेव मंदिर मोथा में शिव भक्तों की लंबी कतार देखी गई। इनमें महिला और कन्याओं की संख्या अधिक थी। भक्तों ने शिवलिंग पर जल व दुग्धाभिषेक करते हुए पूजा- अर्चना की। देव मंदिर के पुजारी लल्लू बाबा के अनुसार आज पहला दिन व पहली सोमवारी के चलते महिलाओं की भीड़ अधिक रही। इनके द्वारा भगवान शिव को जल व दुग्धाभिषेक के साथ माता पार्वती व उनके पुत्री अशोक सुंदरी आदि देवों का पूजन श्रद्धा से की गई। शास्त्रीय मान्यता है कि शिव- पार्वती के साथ अशोक सुंदरी के पूजन से शादी- विवाह में उत्पन्न समस्या दूर होती है, और कन्याओं के लिए सुयोग्य व मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। जबकि महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए इनकी पूजा- अर्चना करती हैं।

Leave a Comment