Home » Uncategorized » विस्फोट में मारे गए दीपक पासवान की मां की हालत बिगड़ी

विस्फोट में मारे गए दीपक पासवान की मां की हालत बिगड़ी

Share:

काराकाट तेलांगना के सिंगाची स्थित कम्पनी विस्फोट में मारे गए युवक दीपक पासवान की मां हालत बिगड़ गई है। उनका इलाज फिलहाल निजी क्लिनिक में चल रहा है। स्वजन व ग्रामीणों के अनुसार पुत्र शोक में व्याकुल गंगोत्री देवी हर पल दरवाजे की ओर निहारती रहती है। वह कहती हैं कि उसे ऐसा लगता है कि मेरा बेटा आ रहा है। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा दीपक सिंगाची के केमिकल कम्पनी में काम करता था। कम्पनी में हुई विस्फोट में झुलस जाने से उसकी मौत हो गई। घर में वही कमाऊ सदस्य व माता- पिता के बुढापे का सहारा भी वही था। दूसरा भाई निःशक्त है।

Leave a Comment