Home » Uncategorized » ठनका गिरने से एक की हुई मौत

ठनका गिरने से एक की हुई मौत

Share:

काराकाट कछवा थाना के कंचनटोला गांव के बाधार में आकाशीय बिजली गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई । मृतक अजीत कुमार सिंह 50 वर्ष काशीनाथ सिंह का पुत्र बताया गया है । आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे क्लिनिक ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।कच्छवा थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि अजीत खेत जुताई का कार्य करा रहे थे । तभी जोरों की बारिश के साथ बिजली गिरी । जिसके चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आज शुक्रवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Comment