Home » Uncategorized » बाहा मे डूबने से एक बालक की हुई मौत

बाहा मे डूबने से एक बालक की हुई मौत

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के गच्छई गांव के पास से गुजर रहे बाहा(आहर) में डूब जाने से एक बालक की मौत ही गई। मृत बालक तीन वर्षीय गोलू कुमार गच्छई निवासी शैलेन्द्र सिंह का पुत्र था। इसकी सूचना सीओ व थाना को देते हुए कई ग्रामीण बाहा में घुस बालक को खोजने में जुट गए, लेकिन घन्टो बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच नासरीगंज से बुलाए चार गोताखोरों के साथ सीओ घटना स्थल पर पहुंच गए। सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार गोताखोरों द्वारा घण्टेभर बाद चौगड़ी फाल से बालक का शव बरामद किया जा सका। पुलिस द्वारा शव अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।पोष्टमार्टम के बाद ही मुआवजा की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रामीणों के अनुसार शैलेन्द्र सिंह के घर के सामने से ही बाहा गुजर रहा है।घर के सामने बने गार्डवाल पर उन्ही के तीनों बच्चा खेल रहे थे। इस बीच पांव फिसलने से वह पानी में गिर पड़ा। पानी के भाव मे शव काफी दूर निकलता, इसके पहले ग्रामीणों ने चौगड़ी फाल को बंद कर दिया था।

Leave a Comment