Home » Uncategorized » तीन प्रधान शिक्षकों ने किया योगदान

तीन प्रधान शिक्षकों ने किया योगदान

Share:

काराकाट बीपीएसी से आए तीन प्रधान शिक्षकों ने प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय मोथा, नाद व चिल्हा में योगदान दिया। बीईओ मो.कलामुद्दीन के अनुसार प्रा.वि. मोथा में प्रधानाध्यापक के पद पर संजय सिंह ने योगदान दिया। तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण सक्सेना ने उन्हें विधिवत प्रभार दिया। जबकि प्रा.वि. चिल्हा में प्रधानाध्यापक के रूप में कृष्ण कुमार ने विधिवत प्रभार ग्रहण किया। यहां तत्कालीन एचएम लालबहादुर पाल ने उन्हें प्रभार दिया।जबकि प्राथमिक विद्यालय नाद मे पूर्व प्रभारी योगेंद्र पासवान के द्वारा प्रधान शिक्षक सिकंदर पासवान को विधिवत प्रभार दिया गया।मौके पर शिक्षक अनिल कुमार पासवान, अनामिका रानी कुमारी कलावती,राजीव कुमार पांडे,गौरव कुमार सहित समन्धित विद्यालयों के लगभग सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment