
रिपोर्टर :- अजीत शेखर शक्ति
सासाराम जिला के दरिगांव थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में मितेश कुमार ने विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया है । मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इलाके की विधि ब्यवस्था दुरुस्त रहे और क्षेत्र में अमन बना रहे यही उनके कार्य की प्राथमिकता होगी । प्रयास होगा कि नशा मुक्त समाज बने। नए थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने पदभार लेने के साथ ही विधि ब्यवस्था की पूरी जानकारी भी ली । इस दौरान कानूनी प्रक्रियाओं को सीखना, अपराध पर नियंत्रण करना और क्षेत्र में अमन बहाल करने का प्रयास मेरी पहली प्राथमिकता होगी । मौके पर एएसआई राजू कुमार,एसआई कमल किशोर, नंद कुमार, राजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।







