Home » Uncategorized » वाहन चेकिंग मे 26 हजार वसूला गया जुर्माना

वाहन चेकिंग मे 26 हजार वसूला गया जुर्माना

Share:

काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार के शाम जमुआ पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों से 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार के अनुसार वाहन जांच में ड्राइविंग लाइसेंस सीटबेल्ट, हेलमेट, प्रदूषण आदि आवश्यक कागजातों की जांच के साथ डिग्गी की तलासी ली गई। हलाकि इसमें किसी वाहन से कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिल सका। जांच के दौरान हेलमेट व कागजात नहीं रखने वाले चालकों से 26 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल बिन हेलमेट व कागजात की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दे उन्हें छोड़ दिया गया।

Leave a Comment